Ranjan GuptaRanjan Gupta
  • About Me
  • Experience
  • Education
  • Portfolio
  • Blog
  • Contact
Reading: Mahavatar Narsimha Review in Hindi, Story, Pros & Cons
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Ranjan GuptaRanjan Gupta
  • About Me
  • Experience
  • Education
  • Portfolio
  • Blog
  • Contact
  • About Me
  • Experience
  • Education
  • Portfolio
  • Blog
  • Contact

Popular Post

Entertainment

Realme 15 Pro 5G Review in Hindi, Design, Performance, Pros & Cons

By Ranjan Gupta 10 months ago 6 Min Read
Entertainment

iQOO Z10R Review, Specifications, Price and sale

By Ranjan Gupta 11 months ago 5 Min Read
Follow US
Ranjan Gupta > Blog > Mahavatar Narsimha Review in Hindi, Story, Pros & Cons
Entertainment

Mahavatar Narsimha Review in Hindi, Story, Pros & Cons

The mega animated film Mahavatar Narsimha based on Indian culture and mythology has been released in theatres today. It is directed by Ashwin Kumar and produced under Kaleem Productions. The film is getting great ratings and reviews.

Last updated: 25/07/25
By Ranjan Gupta - Admin Add a Comment 3
5 Min Read
Mahavatar Narsimha Review in Hindi, Story, Pros & Cons
Mahavatar NarsimhaMovie Review
SHARE
Highlights
  • Mahavatar Narsimha में विजुअल्स हैं शानदार
  • निमेशन क्वालिटी और कहानी की हो रही है तारीफ
  • इसे देखना एक बिल्कुल नया अनुभव हो सकता है
4 Good
Review Overview

Mahavatar Narsimha Review in Hindi: ‘महावतार नरसिम्हा’ एक ऐसी एनिमेटेड फिल्म है जो दर्शकों को श्रद्धा, भावना और भारतीय पौराणिक कथाओं की गहराइयों में ले जाती है। निर्देशक और लेखक अश्विन कुमार ने इस फिल्म के माध्यम से सनातन संस्कृति की एक प्रसिद्ध गाथा को समर्पित तरीके से परदे पर उतारा है। फिल्म की स्टोरी टेलिंग, एनिमेशन और ग्राफिक प्रस्तुति इतने प्रभावशाली हैं कि यह 2 घंटे 21 मिनट तक दर्शकों को बांधे रखती है।

Contents
Mahavatar Narsimha StoryMahavatar Narsimha sequelMahavatar Narsimha ProsMahavatar Narsimha ConsMahavatar Narsimha Review
विषयविवरण
फिल्ममहावतार नरसिम्हा
निर्देशनअश्विन कुमार
अभिनेताएनिमेटेड पात्र (कोई लाइव ऐक्टर नहीं)
समय2 घंटे 21 मिनट
भाषाहिंदी

Mahavatar Narsimha Story

यह कथा उन लोगों के लिए जानी-पहचानी है जो सनातन संस्कृति में पले-बढ़े हैं। कहानी की शुरुआत होती है महर्षि कश्यप के घर दो राक्षस पुत्रों हिरण्यकशिपु और हिरण्याक्ष के जन्म से। जन्म से ही ये दोनों भाई भगवान विष्णु के विरोधी बन जाते हैं। हिरण्याक्ष ने धरती और देवताओं के बीच आतंक फैला दिया था, जिसके अंत के लिए भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण किया और उसका वध किया।

इसके बाद हिरण्यकशिपु ने बदला लेने की ठान ली और ब्रह्मा जी से ऐसा वरदान प्राप्त किया जिससे उसका अंत असंभव हो गया। लेकिन नियति ने उसके घर ही भगवान विष्णु के अनन्य भक्त प्रह्लाद को जन्म दिया। पांच वर्ष की उम्र में ही प्रह्लाद वासुदेव की भक्ति में लीन हो गए, जिससे हिरण्यकशिपु उन्हें अपना शत्रु मान बैठा।

कई प्रयासों के बावजूद हिरण्यकशिपु अपने पुत्र का संहार नहीं कर सका। अंततः भगवान विष्णु ने नरसिंह रूप में अवतार लिया और अपने भक्त की रक्षा की। इस अविस्मरणीय दृश्य को देखने के लिए आपको सिनेमाघर का रुख करना होगा।

Read More: Tanvi The Great Review: असरदार फिल्म, समझ और बदलाव की कहानी

Mahavatar Narsimha sequel

महावतार नरसिम्हा के बाद इसके बाद ‘महावतार परशुराम’ (2027), ‘महावतार रघुनंदन’ (2029), ‘महावतार द्वारकाधीश’ (2031), ‘महावतार गोकुलानंद’ (2033), ‘महावतार कल्कि पार्ट 1’ (2035) और ‘महावतार कल्कि पार्ट 2’ (2037) रिलीज होंगी। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा। महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है।

Mahavatar Narsimha Review in Hindi, Story, Pros & Cons
Mahavatar Narsimha Review in Hindi

Mahavatar Narsimha Pros

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी शानदार एनिमेशन क्वालिटी और भावनात्मक कहानी कहने की शैली। भक्ति, करुणा और रौद्रता भगवान के ये सभी रूप बड़े प्रभावी ढंग से दिखाए गए हैं। फिल्म कई जगह दर्शकों को भावुक कर सकती है, विशेष रूप से प्रह्लाद और भगवान के संवादों में।

Mahavatar Narsimha Cons

अगर बात कमियों की हो, तो एक बड़ी कमी फिल्म के प्रचार में दिखती है। इसे ज्यादा प्रमोट किया जाना चाहिए था ताकि यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच पाती। इसके अलावा, इसका टकराव उसी हफ्ते रिलीज हो रही जेनरेशन Z की चर्चित फिल्म ‘सैयारा’ से पड़ता है, जो इसके कलेक्शन पर असर डाल सकता है।

Mahavatar Narsimha Review

यदि आपने इस पौराणिक कथा को कभी पढ़ा या सुना है, तब भी इसे एनिमेशन के माध्यम से देखना एक बिल्कुल नया अनुभव देगा। यह फिल्म खासतौर पर बच्चों और परिवार के साथ देखने लायक है। भगवान नरसिंह के रूप के दर्शन और कहानी की प्रस्तुति इसे एक बार जरूर देखने योग्य बनाती है।

Ratings: 4/5

𝐖𝐡𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐢𝐭𝐡 𝐢𝐬 𝐂𝐡𝐚𝐥𝐥𝐞𝐧𝐠𝐞𝐝, 𝐇𝐞 𝐀𝐩𝐩𝐞𝐚𝐫𝐬.
𝐆𝐞𝐭 𝐑𝐞𝐚𝐝𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐑𝐨𝐚𝐫!

Experience the epic Teaser of #MahavatarNarsimha on January 14th at 12:33 PM!

– https://t.co/7tUCsEfi7O

‘Mahavatar – Narsimha’ is the First Tale of the #Mahavatar… pic.twitter.com/sgOlVEPKgo

— Hombale Films (@hombalefilms) January 13, 2025

Read More: Kanguva Movie Review in Hindi, Budget, Box office collection

Review Overview
Good 4
Direction 4 out of 5
Visuals 4 out of 5
Story 4 out of 5
Good Stuff Story animation
Bad Stuff Not target gen Z
Summary
Even if you have ever read or heard this legend, watching it through animation will give a completely new experience. This film is especially worth watching with children and family.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Copy Link
By Ranjan Gupta Admin
Follow:
दुनिया को पढ़ने की समझ रखता हूं। संसार की घटनाओं पर कौतुहल रहती है। हल्के हाथों से उसे डिजीटल पोर्टल पर उतारने की कोशिश कर रहा हूं। Poems wala और Ratings wala पर भी प्यार बनाए रखें, आभार!
Previous Article iQOO Z10R Review, Specifications, Price and sale iQOO Z10R Review, Specifications, Price and sale
Next Article Realme 15 Pro 5G Review in Hindi, Design, Performance, Pros & Cons Realme 15 Pro 5G Review in Hindi, Design, Performance, Pros & Cons
Leave a review Leave a review

Leave a review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

Top Stories

Realme 15 Pro 5G Review in Hindi, Design, Performance, Pros & Cons
10 months ago Add a Comment
iQOO Z10R Review, Specifications, Price and sale
11 months ago Add a Comment
Follow US
I keep myself constantly busy. Everything is changing
  • About Me
  • Experience
  • Education
  • Portfolio
  • Blog
  • Contact